thlogo

हरियाणा में सरसों सुरू; 1 दिन में एक किसान से खरीदी जाएगी 25 क्विंटल सरसों, सरकार के नियमों से किसान परेशान..

हरियाणा में MSP पर सरसों खरीद का सरकारी मूल्य 5450 रुपए निर्धारित किया गया है और उसमें 8% तक नमी अधिकार है। नमी उससे अधिक होती है तो किसानों को अपनी सरसों वापस ले जानी पडे़गी।
 
Mustard Procurement,

हरियाणा की विभिन्न अनाज मंडियों की तरह यमुनानगर की अनाज मंडी में भी किसान सरसों की फसल लेकर पहुंच रहे हैं। सरसों खरीद का सरकारी मूल्य 5450 रुपए निर्धारित किया गया है और उसमें 8% तक नमी अधिकार है। नमी उससे अधिक होती है तो किसानों को अपनी सरसों वापस ले जानी पडे़गी।

बता दें कि पिछले कुछ दिनों से मौसम में परिवर्तन आया है, वर्षा हो चुकी है जिसके चलते सरसों में नमी बढ़ गई है। किसानों को सरसों वापस ले जाने में ही कड़ी मशक्कत का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा एक किसान से एक दिन में 25 क्विंटल तक सरसों ही खरीदी जाएगी। इससे ज्यादा सरसों लाने पर उसे फिर से सरसों वापस ले जानी पड़ती है । इसी को लेकर किसान परेशान हैं।

1 दिन में एक किसान से खरीदी जाएगी 25 क्विंटल सरसों 

किसानों का कहना है कि नियम सरल होने चाहिए। नियम किसानों के फायदे के लिए होने चाहिए नाकि नुकसान के लिए। वहीं मार्केटिंग बोर्ड की सचिव सरिता का कहना है कि प्रदेश सरकार द्वारा यह नियम तय किए गए हैं उसी के मुताबिक एक दिन में एक किसान से 25 क्विंटल सरसों ही खरीदी जाएगी और वह भी उन्हीं किसानों की सरसों खरीदी जाएगी जिन्होंने पोर्टल पर अपने आपको रजिस्टर्ड करवाया है और उसका डेट व नंबर जिस दिन आएगा उसी दिन उससे यह फसल खरीदी जाएगी। सरिता का कहना है कि नमी को लेकर भी सरकार के नियम है। इसके अलावा मंडी में किसी तरह की कोई समस्या नहीं है। उन्होंने कहा कि किसानों को चाहिए कि वह फसल को सुखाकर लाएं ताकि उनकी फसल खरीदी जा सके।