thlogo

राजस्थान मे मानसून विदाई के बाद, हल्की ठंड का आगमन; जाने अपने शहर का मौसम

 
weather update,

Times Haryana, जयपुर:राजस्थान में मानसून विदा हो चुका है. इस बीच, राज्य में रात का पारा गिरने लगा है. पिछले सितंबर में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम अब ठंडा हो गया है। हालांकि सर्दी का रंग 1 दिसंबर से फरवरी तक ज्यादा रहेगा

अक्टूबर की शुरुआत में, चक्रवात बंगाल की खाड़ी से आंध्र प्रदेश के तट को पार करते हैं। ऐसे में नमी अधिक बढ़ जाती है. गर्मी और उमस बढ़ जाती है. लेकिन रात में हल्की ठंडक बढ़ जाती है। अक्टूबर में औसत अधिकतम तापमान 30 से 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 15 से 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जाता है। अक्टूबर-नवंबर में कभी-कभी औसत वर्षा 10 से 20 मिलीमीटर होती है।

पश्चिमी विक्षोभ, बाइपरजॉय और मानसूनी बारिश के बाद मौसम करवट ले रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से देर रात हल्की ठंडक घुल रही है। पिछले सप्ताह दिन का तापमान 34.2 से 36.7 डिग्री सेल्सियस के बीच चल रहा है। रात का तापमान भी 25.4 से 23.9 डिग्री सेल्सियस के बीच है. अक्टूबर के अंत तक इसमें धीरे-धीरे और गिरावट आएगी। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 22.3 डिग्री सेल्सियस रहा.