thlogo

Big Breaking: हिमाचल प्रदेश की राजनीति में धमाका, सुखविंदर सिंह सुक्खू ने CM पद से दिया इस्तीफा ?

 
Breaking news

Times Haryana, नई दिल्ली:  हिमाचल प्रदेश में जारी राजनीतिक गतिरोध के बीच बहुत बड़ी खबर आ रही है कि सुखविंदर सिंह सुक्खू (Sukhvinder Singh Sukhu) ने मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के बाहर नेता प्रतिपक्ष और पूर्व सीएम जय राम ठाकुर ने ऐसा दावा किया।

News18 ने सूत्रों के हवाले से बताया, हालांकि, अब तक सीएम सुक्खू ने राज्यपाल को इस्तीफा नहीं सौंपा है। फिर भी कांग्रेस हाईकमान की तरफ से उन्हें इस्तीफा देने को लेकर तैयार रहने के लिए कहा गया है।

कांग्रेस सूत्रों ने बताया, "कई विधायकों का कहना है कि मुख्यमंत्री सुक्खू अपनी मन मर्जी से सरकार चला रहे हैं। कई बार उनसे मिलना भी मुश्किल हो जाता है।" 

कांग्रेस सूत्रों ने बताया कि सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्यमंत्री पद छोड़ने के लिए राजी हो गए हैं। उन्होंने अपनी सरकार बचाने के लिए पद छोड़ने पर हामी भर दी है। नाराज विधायकों के चलते सुक्खू मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे रहे हैं।