गुरुग्राम हाईवे एक महीने के लिए बंद; इतने दिनों तक यातायात पर रहेगी रोक, जानें वजह!

Times Haryana, नई दिल्ली: गुरुग्राम नगर निगम द्वारा सेक्टर V चौराहे से कृष्णा चौक तक का रास्ता 28 सितंबर से 27 अक्टूबर तक वाहनों के लिए बंद रहेगा। इस सड़क पर डीप सीवर का काम होना है।
दौलताबाद फ्लाईओवर के जरिए द्वारका एक्सप्रेसवे से न्यू पाम विहार, पालम विहार, अशोक विहार, कार्टरपुरी, बजघेरा इलाके तक पहुंचा जा सकता है। दूसरा मार्ग पुरानी दिल्ली रोड पर पालम विहार चौक से सेक्टर 21, 22 और सेक्टर 23 होते हुए पालम विहार तक हो सकता है।
नगर निगम गुरूग्राम के कनिष्ठ अभियंता निशुपाल गुलिया ने बताया कि नगर निगम गुरूग्राम द्वारा पालम विहार रोड पर डीप सीवरेज का निर्माण कार्य किया जाना है। जनता की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए सेक्टर पांच गोलचक्कर से कृष्णा चौक तक एक महीने के लिए वाहनों पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। निगम अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान ट्रैफिक पुलिस द्वारा वैकल्पिक मार्ग तय किए जाएंगे।