thlogo

Holi 2024 Date: इस साल कब है होली का त्योहार 24 या 25? जानें मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि

 
Holi 2024 Date,

 

Times Haryana, नई दिल्ली: रंगों का त्योहार कहे जाने वाले होली के त्योहार(Holi festival) का सनातन धर्म में विशेष महत्व है। होली का त्यौहार हर तरफ हर्ष और उल्लास का समय होता है। इस साल 24 या 25 में से होलिका दहन(Holika Dahan) कब होगा,

इसे लेकर काफी असमंजस की स्थिति बनी हुई है. इन दिनों होली के चलते बाजार में रंग-बिरंगी पिचकारी और गुलाल खरीदने वालों की भीड़ देखने को मिल रही है. आज की इस खबर में हम आपको विस्तार से बताएंगे 

इस दिन होली मनाई जाएगी

होली हर वर्ष चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है। शास्त्रों में उल्लेख है कि होलिका दहन पूर्णिमा की रात्रि, रात्रि के समय और भद्रा की समाप्ति पर किया जाता है। फाल्गुन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा को भद्रा रहित समय में होलिका दहन करना अच्छा माना जाता है। होली चैत्र कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा उदया तिथि को मनाई जाती है।

होलिका का पवित्र त्यौहार कब है?

काशी में 25 मार्च को होली मनाई जाएगी जबकि काशी को छोड़कर पूरा देश 26 मार्च को होली मनाएगा हालांकि देशभर में होलिका दहन 24 मार्च रात 10:30 बजे के बाद ही किया जाएगा इसका मुख्य कारण यह है कि फाल्गुन की भाद्र रहित पूर्णिमा को रात्रि में होलिका दहन किया जाता है।

होलिका दहन कब है 

रविवार को पूर्णिमा रात 9:30 बजे शुरू हो जाएगी। साथ ही भद्रा प्रवेश कर रही है। रविवार को भद्रा रात 10:28 बजे तक रहेगी, पूर्णिमा 25 मार्च को रात 11:30 बजे तक रहेगी, इसलिए सोमवार को होलिका दहन संभव नहीं है.