thlogo

Morena Shootout Video: मुरैना में जमीनी विवाद को लेकर बिछी लाशे, एक ही परिवार के 6 लोगों की गोली मारकर हत्या, देखे विडिओ

MP Morena Firing Video: पुलिस ने बताया कि घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि फायरिंग पुराने जमीन विवाद को लेकर हुई है
 
Morena Shootout Video,

Morena Firing Video: मध्य प्रदेश (MP)से एक बेहद खौफनाक और दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। राज्य केमुरैना (Morena)जिले में एक ही परिवार के छह सदस्यों की दिनदहाड़ेगोली मारकर हत्या (Shot dead)कर दी गई है। पुलिस ने बताया कि ये घटना शुक्रवार सुबह की है। मृतकों में तीन महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं। जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने बताया कि ये गोलीबारी एक पुराने जमीनी विवाद के चलते हुई। ये घटना सिहोनिया पुलिस थाना क्षेत्र के लेपा गांव की है। बंदूकों और गोलियों से लैस आरोपी धीर सिंग ने अपने गुंडों के साथ शुक्रवार सुबह अपने प्रतिद्वंद्वी गजेंद्र सिंह के परिवार पर हमला कर दिया।

इस गोलीबारी के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हैं। वीडियो में, धीर सिंह के कुछ सहयोगियों को गजेंद्र सिंह के परिवार के सदस्यों को लाठियों से पीटते हुए देखा जा सकता है और महिलाएं मदद की गुहार लगाती रहीं।

वीडियो में आगे आरोपी के समर्थकों को पीड़ित परिवार पर गोलियां चलाते हुए भी देखा जा सकता है, जिसमें गजेंद्र सिंह के परिवार के तीन पुरुषों और तीन महिलाओं की मौत हो गई है।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर दौड़ पड़े और घटना की छानबीन में जुट गए।

दरअसल ये विवाद 2013 का है, जब बंजर भूमि पर कचरा फेंकने को लेकर दोनों परिवारों में झगड़ा हो गया था। उस समय इसी तरह की गोलीबारी में गजेंद्र सिंह के परिवार के दो लोगों की हत्या कर दी गई थी।