Petrol-Diesel Price: 9 जून को पेट्रोल-डीजल के नए दाम जारी, टंकी फूल करवाने से पहले जानें फ्यूल का ताजा रेट

Times Haryana, नई दिल्ली: देश की सरकारी तेल कंपनियों ने रविवार 9 जून के लिए पेट्रोल-डीजल के नए रेट अपडेट कर दिए हैं। ताजा अपडेट के मुताबिक, देशभर के अलग-अलग शहरों में ईंधन के दामों में अभी भी कोई बदलाव नहीं हुआ है।
दरअसल, देश के घरेलू बाजारों में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत पर आधारित होती हैं। इसीलिए कच्चे तेल की कीमतों के आधार पर पेट्रोल-डीजल के रेट भी रोजाना अपडेट किए जाते हैं।
आज भी आप अपने शहर में पुरानी कीमत पर ही पेट्रोल-डीजल खरीद सकेंगे। सरकारी तेल कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे ईंधन दरों में संशोधन करती हैं।
पेट्रोल-डीजल के दाम
दिल्ली में पेट्रोल 94.72 डीजल 87.62
मुंबई में पेट्रोल 104.21 डीजल 92.15
नोएडा: पेट्रोल 94.83 डीजल 87.96
गुरुग्राम: पेट्रोल 95.19 डीजल 88.05
चेन्नई में पेट्रोल 100.75 डीजल 92.34
हैदराबाद: पेट्रोल 107.41 डीजल 95.65
जयपुर: पेट्रोल 104.88 डीजल 90.36
बेंगलुरु: पेट्रोल 99.84 डीजल 85.93
चंडीगढ़: पेट्रोल 94.24 डीजल 82.40
कोलकाता में पेट्रोल 103.94 डीजल 90.76
पटना: पेट्रोल 105.18 और डीजल 92.04
लखनऊ: पेट्रोल 94.65 डीजल 87.76