School Holiday List 2025: हरियाणा में छुट्टियों का कैलेंडर हुआ जारी, सालभर में 160 से ज्यादा दिन रहेगी छुट्टी

School Holiday List 2025 : हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025 के लिए सरकारी छुट्टियों की आधिकारिक सूची जारी कर दी है. इस सूची में बताया गया है कि कर्मचारियों को कुल 56 गजटेड छुट्टियां (Gazetted Holidays) मिलेंगी. इसके अलावा हर शनिवार और रविवार को साप्ताहिक छुट्टियां मिलेंगी. इन दोनों को मिलाकर वर्षभर में कुल 160 से ज्यादा अवकाश मिलेंगे.
कर्मचारियों को मिलेंगी 104 वीकेंड छुट्टियां
सरकारी कैलेंडर के अनुसार, साल 2025 में 52 शनिवार और 52 रविवार कुल मिलाकर 104 वीकेंड होंगे. जब इन्हें 56 गजटेड छुट्टियों में जोड़ा जाएगा, तो कर्मचारियों के पास पूरे साल में आराम करने के लिए 160 से अधिक दिन होंगे. यह फैसला सरकारी ऑफिसों, स्कूलों और संबंधित संस्थानों पर लागू होगा.
गजटेड छुट्टियों की लिस्ट में ये प्रमुख त्योहार शामिल
हरियाणा सरकार द्वारा जारी की गई गजटेड छुट्टियों की सूची में गणतंत्र दिवस (26 जनवरी), स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) और गांधी जयंती (2 अक्टूबर) जैसे राष्ट्रीय पर्व शामिल किए गए हैं. इसके अलावा धार्मिक त्योहारों में होली, दीपावली, दशहरा, ईद, गुरुपर्व और क्रिसमस जैसी छुट्टियां भी मान्य रहेंगी.
शासकीय कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों पर लागू होंगी छुट्टियां
यह सभी छुट्टियां हरियाणा के सरकारी दफ्तरों, शिक्षण संस्थानों, बोर्ड्स व अन्य विभागों में लागू होंगी. निजी संस्थान और कंपनियां इस सूची का पालन अपनी नीतियों के अनुसार कर सकती हैं, लेकिन अधिकांश जगहों पर यह छुट्टियां प्रभावी रहती हैं.
छुट्टियों की पूरी लिस्ट देखने के लिए कहां जाएं?
अगर आप पूरी छुट्टियों की लिस्ट देखना चाहते हैं, तो हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट या राज्य सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) के पोर्टल पर जाकर अवकाश कैलेंडर 2025 डाउनलोड किया जा सकता है. इससे सरकारी कर्मचारी, शिक्षक व अन्य स्टाफ पूरे साल की प्लानिंग पहले से कर सकते हैं.