thlogo

UP Weather Update: यूपी के इन जिलों में भीषण गर्मी होगा हाल-बेहाल, मौसम विभाग का अलर्ट

 
weather update

Times Haryana, लखनऊ: लगातार बदलते मौसम के बाद उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी पड़ने वाली है। 1 मई तक लू चलने का अनुमान है. मौसम विभाग के मुताबिक, पूर्वी उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में तापमान बढ़ने के कारण हीट अलर्ट जारी किया गया है। इसका असर रात के तापमान पर भी पड़ेगा। जिसके कारण रात में भी गर्मी सताएगी।

उत्तर प्रदेश में चिलचिलाती धूप के कारण लोग दोपहर में जरूरी काम से बाहर निकल रहे हैं। लगातार बढ़ रहा तापमान लोगों को भीषण गर्मी का एहसास करा रहा है.

28 अप्रैल से मई तक पूर्वी उत्तर प्रदेश के 30 से ज्यादा जिलों में गर्मी से पसीना निकलने की आशंका है लखनऊ मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

उत्तर प्रदेश में खैरी,बहराइच,श्रावस्ती,गोंडा,बलरामपुर,सिद्धार्थनगर,बस्ती,गोरखपुर,महाराजगंज,कुशीनगर,देवरिया,मऊ,बलिया,गाजीपुर,वाराणसी,चंदौली,जौनपुर,संतरविदास नगर,सोनभद्र,मिर्जापुर,प्रयागराज,कौशांबी,चित्रकूट , बांदा, फ़तेहपुर, कानपुर देहात, औरैया, मैनपुरी, इटावा, फ़िरोज़ाबाद, आगरा, मथुरा और महामायानगर में हीट अलर्ट जारी किया गया है।

शनिवार को लखनऊ का अधिकतम तापमान 39.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. न्यूनतम तापमान 27.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

हरदोई में अधिकतम तापमान 40.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कानपुर में अधिकतम 38.8 और न्यूनतम 28.4 डिग्री दर्ज किया गया। लखीमपुर खीरी में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।