दिल्ली से अयोध्या का सफर हुआ आसान, अब मात्र 8 घंटे में यात्रा होगी पूरी, शुरू हुई वंदे भारत ट्रेन

Times Haryana, नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए अच्छी खबर है। दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए अब वंदे भारत ट्रेन शुरू की गई है। वंदे भारत ट्रेन दिल्ली से अयोध्या तक सप्ताह में छह दिन चलेगी. अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ा तोहफा है.
आनंद विहार दिल्ली से अयोध्या धाम तक वंदे भारत ट्रेन के अप-डाउन ट्रेन नंबर 22425 और 22426 हैं। ट्रेन सुबह 6.10 बजे आनंद विहार टर्मिनल से रवाना होगी. ट्रेन दोपहर 2:30 बजे अयोध्या पहुंचेगी. यह ट्रेन सप्ताह में सिर्फ बुधवार को नहीं चलेगी. इस दिन ट्रेन का मेंटेनेंस किया जाएगा।
वंदे भारत ट्रेन दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन से 8 घंटे 20 मिनट में अयोध्या पहुंचेगी. किराया भी किफायती है. वंदे भारत ट्रेन से दिल्ली से अयोध्या जाने वाले यात्रियों का समय बचेगा। ट्रेन गुरुवार 4 जनवरी से शुरू हो गई है. इसी क्रम में आइए जानते हैं दिल्ली से अयोध्या तक ट्रेन का किराया और टाइमिंग।
यात्रा के दौरान ट्रेन सिर्फ 2 जगहों पर रुकेगी. ट्रेन सुबह 11 बजे कानपुर रेलवे स्टेशन और दोपहर 12.25 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. ट्रेन दोपहर 3.20 बजे अयोध्या धाम से रवाना होगी. यह रात 11.40 बजे आनंद विहार रेलवे स्टेशन पहुंचेगी. अगर किराये की बात करें तो वंदे भारत ट्रेन की चेयर कार का किराया 1,625 रुपये है। एग्जीक्यूटिव चेयर कार का किराया 2,965 रुपये है