thlogo

Weather News: चंडीगढ़ में आज रात से बदलेंगे मौसम के तेवर, मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान, जानें

 
 
मौसम विभाग ने लगाया पूर्वानुमान

Times Haryana, चंडीगढ़: राजधानी चंडीगढ़ में आज रात से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे मौसम बदल जाएगा। उसके बाद दिनभर आसमान में बादल छाए रहेंगे और बीच-बीच में बारिश भी होगी। इससे मौसम सुहावना हो जाएगा और तापमान में गिरावट आएगी। इस विक्षोभ का असर अगले 3 से 4 दिनों तक देखने को मिल सकता है. इस बीच 12 मई को फिर से बारिश की संभावना है 

सामान्य से अधिक बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक, मार्च से अब तक सामान्य से 44.7 फीसदी ज्यादा यानी 54.7 डिग्री मिमी बारिश दर्ज की गई है अगर पश्चिमी विक्षोभ के कारण बारिश हुई तो इसमें और बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।

मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान के मुताबिक कल अधिकतम तापमान 48 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहेगा. इसके बाद तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। 11 अप्रैल को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस, 12 अप्रैल को 34 डिग्री सेल्सियस और 33 अप्रैल को अधिकतम तापमान रहेगा.

तापमान में गिरावट दर्ज की गई

चंडीगढ़ में पिछले 2 दिनों में तापमान में गिरावट देखी गई है. दो दिन पहले 40 डिग्री के पार पहुंचा तापमान अब 37.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान तापमान में 2.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आयी है, जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम है. पिछले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.2 डिग्री अधिक 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।