HPSFDC: खुशखबरी! वन विकास निगम के कर्मचारियों के लिए बड़ी सौगात, अब DA और बोनस का मिलेगा फायदा, आदेश हुआ जारी...

Times Haryana, New Delhi: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को निगम के निदेशक मंडल की बैठक में 'हिमाचल वन विकास निगम लिमिटेड' (Himachal Forest Development Corporation Limited) के कर्मचारियों को एक जनवरी 2022 से 3% महंगाई भत्ता (dearness allowance) जारी करने को मंजूरी दे दी।
निदेशक मंडल ने निगम के कर्मचारियों को वर्ष 2022-2 के लिए बोनस देने का भी निर्णय लिया इससे करीब 253 कर्मचारियों को फायदा होगा. निगम में चार वर्ष की सेवा पूरी कर चुके सभी पात्र दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों की सेवाओं को नियमित करने का भी निर्णय लिया गया।
वन निगम के दैनिक वेतन भोगी और अंशकालिक श्रमिकों को एक अप्रैल से बढ़ी हुई दरों पर मजदूरी देने का भी निर्णय लिया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि निगम में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए 100 वन मित्रों की भर्ती की जायेगी. सुक्खू ने वन निगम (Forest Development Corporation) को निजी भूमि पर चीड़ के पेड़ों से बिरोजा निकालने और राज्य से बाहर इसके परिवहन की समस्या के समाधान के संबंध में एक रिपोर्ट प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।
इससे उत्पादक किसानों को लाभ होगा और राज्य के राजस्व में वृद्धि होगी। उन्होंने निगम की कार्यप्रणाली के डिजिटलीकरण पर जोर दिया और लोगों को ईंधन एवं भवन निर्माण लकड़ी, बिरोजा और अन्य वन उत्पादों के बारे में त्वरित जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से निगम को एक पोर्टल विकसित करने का भी निर्देश दिया।
बैठक में उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान, निगम उपाध्यक्ष केहर सिंह खाची, सचिव वन अमनदीप गर्ग, विशेष सचिव वित्त रोहित जम्वाल, प्रधान मुख्य वनपाल (हॉफ) राजीव कुमार, वन निगम के प्रबंध निदेशक पवनेश कुमार शर्मा और कार्यकारी निदेशक संजय सूद उपस्थित थे।
TAGS: Himachal forest development corporation, hp forest development corporation,himachal news in hindiHimachal News,latest news,State forest development corporation,dearness allowance and bonus,State Forest Development Corporation employees,da and bonus for State Forest Development Corporation employees,