Cleanliness Survey 2023: स्वच्छता सर्वेक्षण 2023 की लिस्ट जारी, हरियाणा के इन दो शहरों को प्रदेश में मिला पहला स्थान

Times Haryana, चंडीगढ़: शहरी एवं आवास मंत्रालय ने स्वच्छता सर्वेक्षण के नतीजे जारी कर दिए हैं हरियाणा देश में 14वें स्थान पर है। हरियाणा का कुल स्कोर 1958.01 है. प्रदेश में रोहतक और गोहाना को पहली रैंक मिली है। दोनों शहरों को स्वच्छ शहर हरियाणा पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इसके अलावा करनाल और कालका ने प्रदेश में दूसरी रैंकिंग हासिल की है।
इस बार स्वच्छता रैंकिंग में झज्जर ने प्रदेश में टॉप पांच में जगह बनाई है। सबसे ऊपर झज्जर जिले की बेरी नगर पालिका है। इस बार बेरी नगर पालिका को प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। पिछली 2022 रैंकिंग में बेरी को राज्य में दूसरा स्थान मिला था। इसी प्रकार, झज्जर को इस बार प्रदेश में पांचवां स्थान मिला है, जबकि 2022 की रैंकिंग में झज्जर नगर परिषद पहले स्थान पर थी।
गोहाना नगर परिषद को गुरुवार को चेयरपर्सन द्रौपदी मुर्मू ने सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया। चेयरमैन रजनी विरमानी के नेतृत्व में नगर परिषद की टीम ने 23 वार्डों में सफाई अभियान चलाया। इसके अलावा खाली प्लाटों से कूड़ा एकत्र कर शहर को स्वच्छ रखा गया है।
झज्जर के बेरी और पंचकुला को भी प्रदेश में तीसरा स्थान मिला है। प्रदेश में गुरूग्राम और नीलोखेड़ी ने चौथा स्थान हासिल किया है, जबकि झज्जर नगर परिषद और बहादुरगढ़ नगर परिषद ने संयुक्त रूप से प्रदेश में पांचवां स्थान हासिल किया है। पानीपत और फतेहाबाद छठे स्थान पर हैं, जबकि हिसार और नारायणगढ़ सातवें स्थान पर हैं। प्रदेश में करनाल और हिसार को भी ओडीएफ प्लस घोषित किया जा चुका है। अंबाला और घरौंडा आठवें, यमुनानगर और समालखां नौवें, अंबाला सदर और सोहना दसवें स्थान पर हैं।