thlogo

हरियाणा वासियों के लिए खुशखबरी, राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी, देखें लिस्ट में अपना नाम

 
 
राशन कार्ड की नई लिस्ट जारी

Times Haryana, चंडीगढ़: जैसा कि आप सभी जानते हैं कि राशन कार्ड हमारे लिए कितना महत्वपूर्ण है। सभी गरीब नागरिकों को राशन कार्ड के माध्यम से ही सस्ती दरों पर अनाज उपलब्ध कराया जाता है। जिन नागरिकों के पास राशन कार्ड है उन्हें राशन कार्ड के माध्यम से हर महीने बहुत कम कीमत पर गेहूं, चावल, चीनी, दालें आदि खाद्य सामग्री प्रदान की जाती है। इससे गरीब परिवारों को काफी राहत मिलती है। लेकिन इसके लिए उन्हें राशन कार्ड बनवाना होगा यदि आप हरियाणा राज्य के निवासी हैं और आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपका नाम हरियाणा राशन कार्ड की नई सूची में जारी हो चुका होगा।

हरियाणा राशन कार्ड नई सूची

हरियाणा के जिन नागरिकों ने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है, उनकी एक नई सूची जारी की गई है। हरियाणा सरकार ने नई राशन कार्ड सूची देखने की सुविधा ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है ताकि राशन कार्ड के लिए आवेदन करने वाले नागरिक अब घर बैठे ही जान सकें कि उनका नाम हरियाणा राशन कार्ड लाभार्थी सूची में जारी हुआ है या नहीं। हरियाणा के निवासी अब अपने घर बैठे ही राशन कार्ड सूची में अपना नाम आसानी से देख सकते हैं, जबकि अब उनके घर बैठे राशन कार्ड डाउनलोड करने की भी सुविधा उपलब्ध है।

आपको बता दें कि हरियाणा राशन कार्ड सूची ग्राम वाइज हरियाणा सरकार के खाद्य विभाग के पोर्टल epds.haranafood.gov.in पर जाकर देख सकते हैं और सत्यापित कर सकते हैं कि आवेदक का नाम लाभार्थी सूची में सूचीबद्ध है या नहीं। जिन लाभार्थियों का नाम हरियाणा राशन कार्ड सूची 2024 में है, उन्हें राशन कार्ड के माध्यम से सरकारी दुकानों से सस्ते दामों पर खाद्यान्न उपलब्ध कराया जाएगा। तो आपको हरियाणा राशन कार्ड सूची की जांच करनी चाहिए

हरियाणा राशन कार्ड सूची 2024 में नाम कैसे जोड़ें?

हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम जोड़ने के लिए आपको नीचे दिए गए कुछ पात्रता मानदंड सुनिश्चित करने होंगे -

हरियाणा सरकार नियमित अंतराल के बाद पात्र परिवारों के लिए नई राशन कार्ड सूची जारी करती है, इसमें नाम जोड़ने के लिए सबसे पहले आपको योजना के तहत आवेदन करना होगा।

यदि आपने राशन कार्ड के लिए आवेदन किया है तो आपकी पात्रता के अनुसार आपका नाम इस सूची में जोड़ा जाएगा।

यदि आप चाहते हैं कि आपका नाम हरियाणा राशन कार्ड सूची में जारी हो, तो यह आवश्यक है कि आप योजना की पात्रता/शर्तों को पूरा करें जिसके अनुसार आपकी पारिवारिक वार्षिक आय 1,80,000 रुपये या उससे कम होनी चाहिए।

हरियाणा सरकार द्वारा आपकी पात्रता के अनुसार आपको बीपीएल, एपीएल या अंत्योदय राशन कार्ड जारी किया जाएगा।

हरियाणा राशन कार्ड सूची में उन आवेदकों के नाम जारी होंगे जिनकी आयु 18 वर्ष या उससे अधिक है।

हरियाणा राशन कार्ड की नई सूची कैसे जांचें?  

यदि आपने पहले ही हरियाणा राशन कार्ड के लिए आवेदन कर दिया है, तो आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं यह सत्यापित करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करके हरियाणा राशन कार्ड सूची 2024 में अपना नाम देख सकते हैं 

हरियाणा राशन कार्ड सूची में अपना नाम जांचने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट epds.haranafood.gov.in पर जाएं।

आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद दिए गए “रिपोर्ट” विकल्प पर क्लिक करें।

क्लिक करने के बाद आपको राज्य के सभी जिलों की सूची मिल जाएगी, इसमें अपना जिला चुनें।

चयन करने के बाद आपको पूरे ब्लॉक की एक सूची मिलेगी, उसमें से अपना ब्लॉक चुनें।

ब्लॉक के बाद गांवों की सूची दिखाई देगी, उसमें अपना गांव चुनें।

गांव का चयन करने के बाद आपके सामने पूरे गांव की राशन कार्ड सूची आ जाएगी आप इसमें अपना नाम देख सकते हैं।

हरियाणा राशन कार्ड जिलेवार सूची यहां देखें

हरियाणा राज्य के उन जिलों की सूची जहां राशन कार्ड सूची ऑनलाइन उपलब्ध है, नीचे दी गई है। आप अपने जिले का नाम यहां देख सकते हैं -

हरियाणा राशन कार्ड की नई सूची देखने के लिए हरियाणा सरकार खाद्य विभाग के पोर्टल epds.haranafood.gov.in पर जाएं और सत्यापित करें कि आपका नाम इस लाभार्थी सूची में आया है या नहीं। अधिकांश हरियाणा निवासियों को यह जानकारी नहीं है कि नई राशन कार्ड सूची देखने की सुविधा हरियाणा सरकार द्वारा ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई है और यह बहुत आसानी से जांचा जा सकता है कि हरियाणा राशन कार्ड नई सूची में किन आवेदकों का नाम जारी किया गया है।

यदि आपको हरियाणा राशन कार्ड का लाभ नहीं मिल रहा है तो आपको तुरंत लाभार्थी सूची में नाम खोजना होगा ताकि पता चल सके कि आप इस योजना के लाभार्थी हैं या नहीं। इस लेख में हरियाणा राशन कार्ड की नई सूची ऑनलाइन कैसे जांचें? इसकी पूरी जानकारी दी गयी है. साथ ही, हरियाणा खाद्य सुरक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का लिंक और हरियाणा राशन कार्ड की जिलेवार सूची भी प्रदान की गई है।