thlogo

Haryana Cabinet List 2024: हरियाणा में हुआ मंत्रिमंडल का विस्तार, BJP के इन विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, दैखे लिस्ट

 
haryana cabinet list 2024,

 

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में 12 मार्च को नए मुख्यमंत्री नायब सैनी व 5 अन्य मंत्रियों ने शपथ ग्रहण की थी। इसके सात दिन बाद मंत्रिमंडल का आज विस्तार हो रहा है. राजभवन में शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने नए मंत्रियों को शपथ दिलाई। हालांकि अनिल विज शपथ ग्रहण समारोह में शामिल नहीं हुए।

5 विधायक कैबिनेट मंत्री पद की पहले ही शपथ ले चुके हैं

इससे पहले 12 मार्च को मुख्यमंत्री नायब सैनी के साथ कंवरपाल गुर्जर, जेपी दलाल, मूलचंद शर्मा, डाॅ. बनवारी लाल के अलावा निर्दलीय विधायक रणजीत सिंह चौटाला ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली।

इन विधायकों ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली

पिछली मनोहर सरकार में स्थानीय निकाय मंत्री रहे हिसार विधायक कमल गुप्ता ने भी नई सरकार में कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है।

पानीपत ग्रामीण सीट से बीजेपी विधायक महिपाल ढांडा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) पद की शपथ ली है.

नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र से भाजपा विधायक अभय सिंह यादव ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

श्रीमती सीमा त्रिखा ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। सीमा त्रिखा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

कुरुक्षेत्र की थानेसर विधानसभा सीट से विधायक सुभाष सुधा ने राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के रूप में शपथ ली है।

भिवानी जिले की बवानीखेड़ा विधानसभा सीट से भाजपा विधायक बिशंभर बाल्मीकि ने BJP सरकार में राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली है।

बीजेपी विधायक संजय सिंह को नई सरकार में राज्य मंत्री बनाया गया है.

41 सदस्यीय बीजेपी ने नई सरकार बनाने के लिए छह निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकहित पार्टी के विधायक गोपाल कांडा के समर्थन से विश्वास मत हासिल किया था, लेकिन आज कैबिनेट विस्तार में एक भी निर्दलीय विधायक को शामिल नहीं किया गया है.