Haryana News: रोडवेज यात्रियों के लिए खुशखबरी! अब सालासर और नागौर के लिए मिलेगी सीधी बस सुविधा, जानें पूरा शेडुअल

Times Haryana, चंडीगढ़: रोडवेज डिपो जल्द ही लंबे रूटों की बस सेवाओं का विस्तार करने जा रहा है। अधिकारी सालासर और नागौर के लिए सीधी बस सेवा शुरू करने की योजना बना रहे हैं। यह प्रस्तावित हो चुका है और अब टाइम टेबल मिलने का इंतजार है। इसके तुरंत बाद बसों का संचालन फिर से शुरू हो जाएगा।
दादरी डिपो से वर्तमान में विभिन्न लंबे रूटों पर 36 बसें संचालित की जा रही हैं। अब दो और रूट संचालित करने की योजना है और बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी रोडवेज विभाग ने दोनों बसों के संचालन के लिए स्थानीय स्तर पर कागजी कार्रवाई पूरी कर ली है और जल्द ही रूट की मंजूरी के लिए संबंधित डिपो प्रबंधकों को प्रस्ताव भेजा जाएगा।
जिले के यात्रियों को लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा उपलब्ध कराने के लिए विभाग लगातार प्रयास कर रहा है। वर्तमान में दादरी डिपो से जयपुर, पुष्कर, हरिद्वार, खाटू श्याम और झुंझुनू, पटियाला, चंडीगढ़ और दिल्ली के लिए 36 बसें संचालित की जा रही हैं।
लंबी दूरी की बसों की समय सारणी
दादरी-जयपुर: सुबह 4:30, 5:30, 7:10 और 11:30 बजे
दादरी-चंडीगढ़: सुबह 4:20 बजे, सुबह 6:20 बजे, सुबह 8:40 बजे, सुबह 10:30 बजे, दोपहर 12:50 बजे, दोपहर 3:10 बजे, शाम 4:10 बजे, शाम 5:10 बजे, शाम 7:30 बजे।
दादरी- दिल्ली: सुबह 4:00, 5:00, 6:10, 8:40, 10:30, 12:50, 14:10, 16:00 और 16:40 बजे।
दादरी-पुष्कर: सुबह 9:30 बजे
दादरी-कोटा: सुबह 7:40 बजे
दादरी-अलवर: सुबह 7:20 बजे
दादरी-हरिद्वार: सुबह 7:10 बजे
दादरी- खाटू श्याम: सुबह 10:15 बजे
दादरी-पटियाला: सुबह 5:30 बजे
यात्री यहां बस संचालन की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं
रोडवेज विभाग ने यात्रियों की सुविधा के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं. रोडवेज बसों में यात्रा करने वाला कोई भी यात्री समय जानने के लिए 01250-220144 पर कॉल कर सकता है।
सालासर और नागौर के लिए बसें संचालित करने की योजना है। जरूरी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है. संबंधित डिपो महाप्रबंधक से समय सारिणी की जानकारी मिलते ही इन मार्गों पर बस सेवाएं फिर से शुरू कर दी जाएंगी। - नवरत्न शर्मा, मुख्य निरीक्षक, दादरी रोडवेज डिपो।
इन रूटों पर बहुत सारी बसें चलती हैं
रोडवेज ने दादरी से जयपुर के लिए 4 बसें संचालित की हैं। दादरी से चंडीगढ़ के लिए 10 बसें चल रही हैं। दिल्ली के लिए 8 बसें संचालित की जा रही हैं। इसके अलावा, पटियाला, कोटा, खाटू श्याम, हरिद्वार, कैथल, अलवर, पुष्कर और अन्य मार्गों पर भी बसें नियमित रूप से चल रही हैं।