thlogo

Haryana News: कलयुगी मां ने डिलीवरी के बाद खाली जगह में फेंका भ्रूण, पुलिस ने केस दर्ज कर शुरू की मां की तलाश

 
haryana

Times Haryana, चंडीगढ़: रोहतक के गांव बांसी में एक भ्रूण पड़ा मिला है. बुधवार सुबह जब लोग टहलने निकले तो सड़क से करीब 100 मीटर दूर भ्रूण पड़ा देखा। ऐसा प्रतीत हो रहा है कि महिला ने भ्रूण को यहां फेंक दिया। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

पुलिस की शुरुआती जांच के मुताबिक भ्रूण करीब 4-5 महीने का लग रहा है। आसपास खून बिखरा हुआ है. ऐसा प्रतीत होता है कि महिला ने यहीं भ्रूण को जन्म दिया। इसके बाद महिला ने भ्रूण को फेंक दिया। बांसी गांव में ईदगाह के पास मृत भ्रूण मिला। वह सड़क से करीब 100 मीटर दूर खाली जगह पर पड़ा था.

अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी

लाखनमाजरा थाने के एसएचओ समरजीत सिंह ने बताया कि भ्रूण गांव बांसी में मिला था। प्रारंभिक जांच के मुताबिक वह 4-5 माह की है। पुलिस भ्रूण को यहां फेंकने वाले और उसकी मां की तलाश कर रही है। अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी. एफएसएल टीम को भी मौके पर बुलाया गया है.

प्रसव के बाद नवजात को वहीं फेंक दिया गया

गांव बांसी के सरपंच अमन ने कहा कि उनके गांव में भ्रूण पड़ा होने की सूचना मिलने पर वह भी मौके पर पहुंचे थे। ग्रामीणों से पूछताछ के बाद पता चला कि एक महिला रात में चिल्ला रही थी. अनुमान लगाया जा रहा है कि महिला ने यहीं पर भ्रूण को भी जन्म दिया। घटनास्थल के हालात भी कुछ ऐसी ही जानकारी दे रहे हैं। हालांकि, महिला गांव की नहीं लग रही है। गांव की होती तो जानती.