Haryana News: हरियाणा में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, शमशान घाट में लगेंगे अलट से काउंटर

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा के लोगों को अपने प्रियजन का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगर निगम के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे बल्कि नए नियमों के तहत अब मृत्यु प्रमाण पत्र कब्रिस्तान में ही बन जाएगा। यह सुविधा हरियाणा के अंबाला में शुरू की गई है। अंबाला में कब्रिस्तान के सदस्यों को प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बताया जा रहा है कि प्रशिक्षण पूरा होने के बाद कब्रिस्तान के सदस्य महज 10 मिनट में मृत्यु प्रमाण पत्र बना देंगे।
कब्रिस्तानों में लगेंगे काउंटर
अंबाला नगर निगम के डीएमसी दीपक सूरा ने बताया कि कब्रिस्तान में मृत्यु प्रमाण पत्र के लिए अलग से काउंटर बनाए जाएंगे, जहां लोगों को कंप्यूटर के जरिए मिनटों में अपने परिजनों के मृत्यु प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। ताकि लोगों को निगम के चक्कर न लगाने पड़ें।
अंबाला नगर निगम ने लोगों को मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के चक्कर से निजात दिलाने की दिशा में अच्छी शुरुआत की है। अंबाला नगर निगम के डीएमसी दीपक सूरा ने कहा कि लोगों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने के लिए यह कदम उठाया गया है।