Haryana Railway: हरियाणा के ये रेलवे स्टेशन होंगे अपग्रेड, 3416 करोड़ रुपये का बजट हुआ पास

रेल बजट में हरियाणा को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने खुलासा किया है कि रेल बजट में हरियाणा को करोड़ों रुपये आवंटित किए जाएंगे केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि रेल बजट में हरियाणा को करीब 3500 करोड़ रुपये आवंटित किए जाएंगे। रेल मंत्री ने कहा कि ‘अमृत भारत स्टेशन योजना’ के तहत हरियाणा राज्य के 34 स्टेशनों को अपग्रेड किया जाएगा और इसके लिए केंद्र सरकार हरियाणा में 1,149 करोड़ रुपये खर्च करेगी।
इन स्टेशनों का होगा उन्नयन-
केंद्र सरकार हरियाणा राज्य के 34 स्टेशनों को अमृत स्टेशन के रूप में विकसित करने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने जा रही है। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में यह घोषणा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के रेल बजट में हरियाणा के भिवानी जंक्शन, नरवाना जंक्शन, कुरुक्षेत्र जंक्शन, जींद जंक्शन, पानीपत जंक्शन, अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन तथा बल्लभगढ़ रेलवे स्टेशन को अपग्रेड किया जाएगा।
इसके अलावा भट्ट, अंबाला शहर, बहादुरगढ़, चरखी दादरी, फरीदाबाद, हिसार, होडल, कालांवाली, फरीदाबाद न्यू टाउन, गोहाना, गुरुग्राम, हांसी, कालका, करनाल, कोसली, लोहारू, पटौदी रोड, रेवाड़ी, रोहतक, सिरसा रेलवे स्टेशन, महेंद्रगढ़, मंडी आदमपुर रेलवे स्टेशन, मंडी डबवाली, नारनौल, सोनीपत, यमुनानगर, जगाधरी और पलवल का उन्नयन किया जाएगा।