Haryana Weather: हरियाणा में गर्मी का रोद्र रूप, बढ़ते ताप को लेकर मौसम विभाग का आया पूर्वानुमान, जानें

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में गर्मी का प्रकोप दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। सिरसा में भीषण गर्मी जारी है, जहां अधिकतम तापमान 47.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. यह सामान्य से चार डिग्री अधिक है और इससे स्थानीय लोग सदमे में हैं।
दक्षिण हरियाणा के शहरों का तापमान
भिवानी 45.9
नारनौल 46
हिसार 45.7
रोहतक 43.2
मौसम विभाग के अनुसार, हरियाणावासियों को 26 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की संभावना नहीं है। 15 किमी प्रति घंटे तक की गर्म हवाएं चलने का अनुमान है।
गर्मी का कहर
मौसम विभाग ने हरियाणा के हिसार, नारनौल और भिवानी में लू रिकॉर्ड की है. अगले चार दिनों तक यही स्थिति बनी रहेगी. पश्चिम-उत्तर से आने वाली शुष्क और गर्म हवाओं के कारण तापमान सामान्य से ऊपर दर्ज किया जा रहा है। गुजरात और राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं के कारण आने वाले दिनों में तापमान दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है।
रात के तापमान में भी बढ़ोतरी हुई
दिन के साथ रात का तापमान भी बढ़ रहा है। हरियाणा में न्यूनतम तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.
हवाओं की दिशा में बदलाव
पिछले दो दिनों में हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान आंशिक रूप से कम हुआ है, लेकिन इससे लोगों पर ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है। दिन भर धूप खिली रही। हवाओं की दिशा में मामूली बदलाव से तापमान में गिरावट आई है। हवा की दिशा पूर्वी हो गई है, जिससे नमी अपने साथ आ रही है।
राहत की उम्मीद है
मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ आ रहा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि इसका हरियाणा या अन्य इलाकों पर कितना असर होगा. इस विक्षोभ के कारण हल्की बारिश या नमी आने की संभावना है, जिससे तापमान में थोड़ी कमी आ सकती है।