thlogo

Haryana Weather: हरियाणा का बढ़ने लगा पारा, इन जिलों में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान, जानें अपना वेदर

 
इन जिलों में 4 से 6 डिग्री तक बढ़ सकता है तापमान

Times Haryana, चंडीगढ़: पश्चिमी विक्षोभ हरियाणा में मौसम बदल रहा है। प्रदेश में पिछले दो दिनों से मौसम सुहावना बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार हरियाणा में बिराश की संभावना बहुत कम है। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से बारिश की संभावना कम है। 

हरियाणा में अधिकतम तापमान

हरियाणा में न्यूनतम तापमान हिसार में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में लू चलने की कोई खबर नहीं है. चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार तक हरियाणा में बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्की बारिश हो सकती है. हालांकि अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. सोमवार से मौसम साफ रहने की उम्मीद है। इसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी होगी।

हरियाणा में बारिश की उम्मीद नहीं

चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्तों में हरियाणा में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है। आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है। विभाग ने कहा कि गुरुवार की तुलना में शुक्रवार को औसत न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। हालांकि, तापमान सामान्य से -3.7 डिग्री सेल्सियस नीचे है.