thlogo

Haryana Weather: हरियाणा में जल्द सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, मौसम विभाग का 7 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट

 
 
मौसम विभाग

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में आज घना कोहरा छाया रहेगा।दिन भर धूप खिली रहने की उम्मीद है। मौसम विभाग ने अंबाला और कुरुक्षेत्र में घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। हालांकि, आज रात से मौसम में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। आईएमडी ने चेतावनी जारी की है।

आज रात मौसम बदलेगा

मौसम विभाग के अनुसार, 10 जनवरी की रात से हरियाणा में एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो जाएगा, जिससे राज्य भर में बारिश होगी। सात जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। दिन में कोहरा छाया रहेगा तथा तापमान में गिरावट आएगी तथा ठंड भी रहेगी।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

भारतीय मौसम विभाग ने रात 10 बजे से मौसम बदलने के बाद हरियाणा के सात जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इन जिलों में झज्जर, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और मेवात (नूंह) शामिल हैं। उत्तरी और पूर्वी भागों में कुछ स्थानों पर घना कोहरा भी छा सकता है। मौसम में बदलाव के कारण 11 जनवरी को अधिकतम तापमान में गिरावट आने की संभावना है।