thlogo

Haryana Weather News: भीषण गर्मी से झुलसे हरियाणा वासी, कल इस जिले में पार पहुंचा 40 पार, जानें कब बदलेगा मौसम

 
 
हरियाणा वेदर

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में इन दिनों भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। मई का महीना शुरू होते ही गर्मी बढ़ने लगी है। दिल्ली के बाद अब हरियाणा में पारा 40 के ऊपर चल रहा है. मौसम विभाग के मुताबिक, मेवात का नुंह जिला हरियाणा में सबसे गर्म है।

मौसम विभाग के मुताबिक मई को दिल्ली एनसीआर समेत हरियाणा के कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के भी आसार हैं हालांकि, बारिश का ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। हालांकि, बारिश के बाद 10 तारीख तक हरियाणा के कुछ हिस्सों में तापमान में गिरावट होने की संभावना है

अधिकतम पारा 43.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके बाद फरीदाबाद शहर का स्थान है, जहां अधिकतम तापमान 42.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अंबाला, यमुनानगर और हिसार को छोड़कर बाकी सभी जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है. मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक आज इन जिलों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस को पार कर सकता है.