thlogo

Haryana Weather: हरियाणा में अब पड़ेगी कड़ाके की गर्मी, मौसम विभाग ने इस दिन से बारिश का लगाया पूर्वानुमान, जानें

 
मौसम विभाग

Times Haryana, चंडीगढ़: कई राज्यों में लोग गर्मी और लू से बेहाल हैं। हरियाणा में मौसम का ताजा अपडेट सामने आया है. मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में बारिश की संभावना नहीं है। दावा है कि पश्चिमी विक्षोभ का असर कम हो गया है, इसलिए बारिश की संभावना नहीं है।

लगातार बदलते मौसम के बीच हरियाणा में सबसे कम तापमान हिसार में 16.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. इसके अलावा, हरियाणा के नूंह में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा में लू चलने की कोई खबर नहीं है. हालांकि, हरियाणा में सोमवार तक बादल छाए रहने का अनुमान है। कुछ जिलों में हल्की बारिश की संभावना है. लेकिन अधिकांश जिलों में मौसम शुष्क रहेगा. सोमवार तक मौसम साफ रहने की उम्मीद है। जिसके बाद गर्मी में बढ़ोतरी हो सकती है।

इस बीच शनिवार को चंडीगढ़ और हरियाणा में बादल छाए रहने का अनुमान है। चंडीगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले हफ्ते में हरियाणा में अधिकतम तापमान 4 से 6 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है. आने वाले दिनों में हरियाणा का मौसम शुष्क रहने की संभावना है।