thlogo

हरियाणा में हुक्का बार बेन, पुलिस ने मारा छापा नहीं मिला कोई वैध लाइसेंस, जानें पूरी डिटेल

 
 
 पुलिस ने मारा छापा नहीं मिला कोई वैध लाइसेंस

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हरियाणा के पंचकूला में पुलिस ने अवैध हुक्का बारों पर छापेमारी की। पुलिस ने मैनेजर समेत दो लोगों को घटनास्थल से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने नशे के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सेक्टर-5 स्थित वेद रेस्टोरेंट एवं बार पर छापा मारा।पुलिस ने घटनास्थल से चार हुक्के, चार पाइप और तंबाकू बरामद किया।

यह कार्रवाई पुलिस आयुक्त राकेश कुमार आर्य के निर्देश पर सेक्टर-5 थाना प्रभारी इंस्पेक्टर हितेंद्र सिंह के नेतृत्व में की गई। जानकारी के अनुसार, सब-इंस्पेक्टर विकास आनंद की टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर रेस्टोरेंट पर छापा मारा।

प्राप्त जानकारी के अनुसार चंडीगढ़ के निक्कू पांडे और मोहाली के खरड़ के वैभव शर्मा हुक्का परोसते हुए पकड़े गए। आरोपियों के पास हुक्का बार चलाने के लिए कोई वैध लाइसेंस या परमिट नहीं पाया गया। पुलिस ने सेक्टर-5 थाने में उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।