इनेलो ने जारी की किसान सैल की जिला कार्यकारिणी INLD

सिरसा। इंडियन नेशनल लोकदल के रानियां विधायक अर्जुन चौटाला ने सोमवार को
इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय सिंह चौटाला, प्रदेशाध्यक्ष रामपाल
माजरा, जिला परिषद सिरसा के चेयरमैन कर्ण सिंह चौटाला से विमर्श के बाद
इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह जस्सा व किसान सैल के जिलाध्यक्ष संदीप सिंह
गंगा के साथ डबवाली रोड स्थित इनेलो के जिला कार्यालय में किसान सैल की
जिला कार्यकारिणी घोषित की। घोषित कार्यकारिणी में इंद्रपाल सहारण को
वरिष्ठ उपप्रधान बनाया गया है जबकि जसवंत सिंह, भीम सिंह, मनजीत सिंह,
रमेश मेहता, सुभाष, महेंद्र बिस्सु, दलीप चाहर, कमलजीत, दर्शन सिंह पूर्व
सरपंच, अभिमन्यु न्यौल, लाभ सिंह, बिरेंद्र सिंह सरपंच, इकबाल सिंह,
रामजीलाल, चरणकमल सिंह हंसराज भादू, गुरसेवक सिंह पूर्व सरपंच, अमर सिंह
संधु, विनोद कालेरा, गुरमुख सिंह, बलजीत सिंह विर्क, रामनाथ ढाका को
उपप्रधान पद की जिम्मेदारी बनाया गया है। इसके अलावा जसकरण कंग को प्रधान
महासचिव बनाया गया है। इसके अलावा सुलखन सिंह, इंद्राज, बृजलाल सहु,
प्रकाश भुक्कर, जीतराम, गुरदीप भुल्लर, सुरेंद्र जाखड़, नरेंद्र मल्हान,
राकेश दहिया, पलविंद्र सिंह पूर्व सरपंच, रोहताश, राजसिंह सिद्धु, बलजीत
सिंह, राजवीर सिंह नंबरदार, मेजर सिंह, बलदेव सिंह, मंजीत इंद्रसिंह,
गुरचरण सिंह पूर्व सरपंच, मेनपाल, कुलदीप सिंह, भूपसिंह कसवां व रूप सिंह
को महासचिव बनाया गया है। साथ ही रघुवीर सिंह, भगवान, विरेंद्र कुमार,
हंसराज, राजेंद्र बाजोलिया, लाल सिंह, बाबू सिंह, राकेश कुमार, अमृतपाल
सिंह, राकेश कुमार, अजय कुमार, कुलवंत सिंह, तेजेंद्र सिंह बराड़,
जगमिंद्र सिंह, जगतार सिंह बराड़, परमिंद्र सिंह, जीवन सिंह, सोहन सिंह
पूर्व सरपंच, परमिंद्र सिंह सरपंच, इंद्रपाल कसवां, धर्मपाल मुंदलिया
पूर्व सरपंच व गुरदीप सिंह गोराया को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है।
वहीं गमदूर सिंह को संगठन सचिव, विरेंद्र कालड़ा को कोषाध्यक्ष व राकेश
श्योराण को प्रचार सचिव पद की कमान सौंपी गई है। इनेलो नेताओं ने इस अवसर
पर महताब बेनीवाल को किसान सैल का सिरसा, सुरेंद्र संधु को ऐलनाबाद,
बलजीत सिंह सरपंच को रानियां, गुरमेल सिंह सालमखेड़ा को डबवाली व बुध
सिंह सरपंच को कालांवाली हलकाध्यक्ष बनाया है। इसके अलावा निरंजन सिंह,
रामकुमार मील, रामप्रकाश बाना, भूप सिहाग व महावीर गोदारा को सैल का
विशेष सलाहकार सदस्य बनाया गया है। इस अवसर पर विनोद बेनीवाल, प्रदेश
सचिव कश्मीर सिंह करीवाला, गिरधारी बिस्सु, गुरविंद्र सिंह सरपंच, मंदर
सरां, हरमीत सिंह सोनू, सुरेंद्र सिद्धु, देवेंद्रपाल सिंह व प्रदीप
सरपंच भी मौजूद थे।
बॉक्स
जल्द घोषित करेंगे सभी 15 प्रकोष्ठों की कार्यकारिणी
इस अवसर पर रानियां विधायक अर्जुन चौटाला व इनेलो जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह
जस्सा ने संयुक्त रूप से कहा कि इनेलो जल्द ही अपनी पार्टी के सभी 15
प्रकोष्ठों की जिला कार्यकारिणी करेगी ताकि सभी प्रकोष्ठ अपने अपने स्तर
पर दी गई जिम्मेदारी को निभाते हुए हरियाणावासियों की सेवा कर सके।
उन्होंने कहा कि इनेलो की कल्याणकारी योजनाओं के तहत ही दिन प्रतिदिन
अनेकानेक लोग पार्टी में शामिल हो रहे हैं जो इनेलो की लोकप्रियता का
प्रमाण है।