thlogo

हरियाणा को रेलवे ने दी ये बड़ी सौगात, इन तीन जिलों में बनेगें नये रेलवे स्टेशन

 
यमुनानगर न्यूज़,

Times Haryana, चंडीगढ़: हमारे देश में ज्यादातर लोग ट्रेन में सफर करना पंसद करते हैं। ट्रेन से सभी लोगों की छोटी-छोटी यादें जुड़ी होती हैं। रेलवे अपने सभी यात्रियों नई-नई सुविधाएं देती रहती है।

इन सभी सुविधाओं का फायदा सीनियर सीटिजन , महिलाओं और विंकलांग लोगों को मिलता हैं। हाल ही में रेलवे ने हरियाणावासियों को एक बड़ी सौगात दी है।

रेलवे ने बताया कि अब हरियाणा के 3 जिलों नये रेलवे स्टेशन बनने जा रहे हैं। हरियाणा के  यमुनानगर जिले में कलानौर, जगाधरी और दराजपुर में नये रेलवे स्टेशन बनाये जाएंगे। 

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने कहा कि इन स्टेशनों से उद्योगों को बहुत से फायदे मिलेगें।  हरियाणा में औद्योगिक के लिए हर संभव प्रयास किये जाएंगे।  

संजीव कौशल ने बताया कि अब एक समिति तैयार की जाएंगी जो सभी उद्योगों की जानकारी को इकट्ठा करेगी। फिर उसके बाद स्टेशनों सुविधएं दी जाएंगी। 

रेलवे कॉरिडोर के विकास सभी उद्योगों  और पोंटा साहिब  व्यापारियों  को फायदा मिलेगा।  इन 3 स्टेशनों का संबंध व्यापारियों के निकायों और वाणिज्य मंडलों के अधिकारियों के निर्देश के अनुसार होगा।

मुख्य सचिव ने इन स्टेशनों पर सुविधाओं की जानकारी देने के लिए सेमिनार आयोजित किये जाएंगे। संजीव कौशल को रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रेलवे कॉरिडोर का काम काफी हद तक हो चुका है।

नया कलानौर जंक्शन और नया जगाधरी रेलवे स्टेशन एक्सप्रेस हाईवे से जुड़ा हुआ हैं। आने वाले समय में सभी व्यापारियों को बहुत सा फायदा होने वाला हैं।