हरियाणा के 21 शहरों में बारिश का अलर्ट: 14 के लिए चेतावनी; 40 KM होगी हवाओं की रफ्तार, कल सभी जिलों में बरसेंगे बादल

Trends Of Discover, चंडीगढ़: हरियाणा के 21 शहरों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है. इनमें से 14 शहरों इंद्री, रादौर, कैथल, नीलोखेड़ी, थानेसर, गुहला, पेहोवा, शाहाबाद, अंबाला, बराड़ा, जगाधरी, छछरौली, नारायणगढ़ और पंचकुला को चेतावनी जारी की गई है। घरौंडा, करनाल, असंध, नरवाना, थानेसर, गुहला और कालका में हल्की से मध्यम बारिश की उम्मीद है।
गरज के साथ बारिश और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की उम्मीद रहेगी.
मौसम विभाग ने सितंबर को हरियाणा के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है
7 दिनों में 43% कम बारिश
हरियाणा में अभी भी सितंबर में मानसून जारी है। इस सप्ताह बारिश सामान्य से 43% कम रही है। राज्य में सात दिनों में 13.5 मिमी बारिश दर्ज की गई है, जबकि औसत बारिश 23.6 मिमी है। मानसून सीजन की बात करें तो राज्य में 1 जून से 14 सितंबर तक 392.3 मिमी बारिश हुई, जो राज्य में होने वाली औसत बारिश 405.6 मिमी से 3% कम है.
21 जिलों में सूखे जैसे हालात
हरियाणा के इक्कीस जिले बारिश की कमी के कारण सूखे जैसे हालात का सामना कर रहे हैं। सबसे खराब हालात भिवानी, चरखी, दादरी, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल और सिरसा में हैं। राज्य में दो जिले ऐसे हैं जहां हालात सामान्य बने हुए हैं. इनमें फ़रीदाबाद और गुरूग्राम जिले शामिल हैं।
फ़रीदाबाद में सामान्य वर्षा 29.2 मिमी की तुलना में 83 मिमी वर्षा दर्ज की गई। पिछले सात दिनों में 184% बारिश हुई है। इस बीच, गुरुग्राम में सामान्य से 24% अधिक बारिश दर्ज की गई।