thlogo

हरियाणा में आज झमाझम बरसेंगे बादल, ओलो को लेकर मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

 
 
ओलो को लेकर मौसम विभाग ने 17 जिलों में जारी किया अलर्ट

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा के कई जिलों में आज भारी बारिश होगी। मौसम विभाग ने बारिश के साथ ओलावृष्टि का भी अनुमान जताया है। पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से मौसम में नाटकीय परिवर्तन आएगा। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई जिलों में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है।

आज इन जिलों में बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी

मौसम विभाग ने आज सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, कैथल, जींद, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, भिवानी, महेंद्रगढ़, चरखी दादरी, झज्जर, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल समेत 17 जिलों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया है। दक्षिणी हरियाणा के कुछ हिस्सों में सुबह के समय कोहरा भी छाया रह सकता है। मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से आज से बारिश की संभावना है।

बारिश से धुंध का असर कम होगा

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय (HAU) कृषि मौसम विज्ञान विभाग मदन खीचड़ ने बताया कि बादल छाए रहने से कोहरे का असर कम होगा। उत्तरी राजस्थान पर एक चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है, जो अरब सागर से नमी प्राप्त करेगा। ये हवाएं राजस्थान से होकर गुजरेंगी और हरियाणा में भी बारिश करेंगी। कुछ स्थानों पर बारिश के साथ ओले भी पड़ सकते हैं।

बादल छाए रहने और बारिश के कारण अधिकांश स्थानों पर दिन के तापमान में गिरावट आएगी। कुछ स्थानों पर बादल छाए रहने से रात के तापमान में वृद्धि हो सकती है।