thlogo

हरियाणा में फिर से बदला मौसम का मिजाज, ठंड व कोहरे का फिर से दिखने लगा असर, जानें अगले चार दिन कैसा रहेगा

 
Haryana weather,

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम में बदलाव के कारण एक बार फिर ठंड बढ़ गई है। मंगलवार की सुबह से ही कोहरे के कारण जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम साफ रहने की संभावना है। ठंड का प्रकोप भी कम होगा.

जिलेवार तापमान डेटा

जिले का न्यूनतम तापमान, अधिकतम तापमान

करनाल- 13.5,

कुरूक्षेत्र- 12.8,

नारनौल- 9, 19.7

पानीपत- 13.9,

रोहतक- 12.8,

अम्बाला- 11.5,

भिवानी- 10.1,

गुरूग्राम- 11.6,

हिसार- 10.3,

सिरसा- 8.8, 19.4

मौसम का मिजाज में बदलाव 

हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 6 फरवरी की दोपहर से पश्चिमी विक्षोभ का असर कम होना शुरू हो जाएगा। इससे मौसम शुष्क रहेगा और यह स्थिति 9 फरवरी तक बनी रहेगी. इस दौरान हल्की ठंडी हवाएं चलने की उम्मीद है। मौसम साफ रहने से रात में तापमान गिर सकता है और सुबह कोहरा छा सकता है। फलों और सब्जियों के लिए यह बहुत अच्छा मौसम है।

न्यूनतम तापमान 10 से ऊपर

राज्य में बादल छाए रहने से रात के तापमान में बढ़ोतरी हुई है। सिरसा और नारनौल को छोड़कर सभी जिलों में न्यूनतम तापमान 10 के पार पहुंच गया। सिरसा में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और नारनौल में न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अधिकतम तापमान उछलकर 19 डिग्री के आसपास पहुंच गया।