thlogo

Weather Update: देश में सबसे गर्म स्थान रहा सिरसा, पारा 47.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया, अगले पांच दिनों में राहत की उम्मीद नहीं

 
Haryana weather forecast

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा भीषण गर्मी की चपेट में है. मौसम विभाग के अनुसार, मंगलवार को सिरसा में अधिकतम तापमान 47.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो देश में सबसे अधिक है। देश का दूसरा सबसे गर्म शहर राजस्थान का पिलानी है, जहां दिन का तापमान 47.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हालांकि मंगलवार को कुछ शहरों में तापमान में गिरावट आई, लेकिन गर्मी से कोई राहत नहीं मिली. राज्य में औसत तापमान में 1.7 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई। अंबाला में 39.5 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 45.5 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 38.7 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 45.3 डिग्री सेल्सियस, भिवानी में 46 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत में 42.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 46 डिग्री सेल्सियस, जिंद में 44 डिग्री सेल्सियस और झज्जर में 42 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. 

हरियाणा के हिसार, रोहतक, भिवानी और सिरसा में गर्मी का प्रकोप दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले पांच दिनों तक गर्मी से राहत की उम्मीद नहीं है. रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है. भीषण गर्मी को देखते हुए सिरसा के उपायुक्त आरके सिंह ने 12वीं कक्षा तक के सभी स्कूल बंद रखने की घोषणा कर दी है. एक से गर्मी की छुट्टी हो जायेगी. अन्य जिलों में शिक्षा विभाग ने मई तक छुट्टियां घोषित कर दी हैं

इन शहरों में देश में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया

सिरसा 47.8

पिलानी 47.2

चूरू 46.8

बठिंडा 46.6

आगरा 46.6

महेंद्रगढ़ 46.3

झाँसी 46.3

गंगानगर 46.2