Rashifal 26 January 2024: आज सुबह होते ही इन राशि वालों को मिलेगी गुड न्यूज, व्यापार में होगी वृद्धि, जानें सभी राशियों का राशिफल

Times Haryana, नई दिल्ली: वैदिक ज्योतिष में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है। प्रत्येक राशि का स्वामी एक ग्रह होता है। ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकलन किया जाता है। 26 जनवरी 2024 को शुक्रवार है. शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है।
देवी लक्ष्मी की कृपा से व्यक्ति भाग्यशाली बनता है। ज्योतिष गणना के अनुसार 26 जनवरी के दिन कुछ राशियों को जबरदस्त लाभ होगा तो कुछ राशियों को सावधान रहने की जरूरत है। आइए जानते हैं 26 जनवरी 2024 को किन राशियों को फायदा होगा और कौन सी राशियां सावधान रहेंगी। मेष से मीन तक पढ़ें।
मेष- मन शांत रहेगा. अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें. आप आत्मविश्वास से परिपूर्ण रहेंगे, लेकिन भावनाओं में उतार-चढ़ाव की संभावना है। सोच-समझकर निर्णय लें. मित्रों के सहयोग से कार्यों में आ रही रुकावटें दूर होंगी। नौकरी एवं व्यवसाय का वातावरण अनुकूल रहेगा। आय वृद्धि के नए स्रोत बनेंगे और धन संबंधी समस्याएं दूर होंगी।
वृषभ- आत्मविश्वास में कमी आएगी। पारिवारिक जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। जीवनसाथी आपका सहयोग करेगा. दांपत्य जीवन में खुशनुमा माहौल रहेगा। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। आय के नए स्रोत धन में वृद्धि करेंगे। माता के सहयोग से धन लाभ होगा. स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मिथुन- मन प्रसन्न रहेगा. समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि जागृत होगी। आप आत्मविश्वासी दिखेंगे. नौकरी में उन्नति के अवसर मिल सकते हैं। हो सकता है किसी यात्रा पर जाना हो। व्यापार में विस्तार के नये अवसर। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। अपने मन में नकारात्मकता को ज्यादा न बढ़ने दें।
कर्क- आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव के संकेत हैं. खर्चों पर नियंत्रण रखें. मन परेशान रहेगा. पार्टनर से अनबन हो सकती है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें. कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। जीवन में नए बदलावों के लिए तैयार रहें। मित्रों और परिवार के सहयोग से जीवन की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगी।
सिंह- सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन बेहद शुभ रहने वाला है. पैतृक संपत्ति से धन लाभ होगा, अत्यधिक खर्च से मन चिंतित रहेगा। व्यापार में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। किसी बात को लेकर मन परेशान हो सकता है। तनाव से बचें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा. नौकरी और व्यवसाय में भी वातावरण अनुकूल रहेगा।
कन्या- किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी। जीवन में थोड़े उतार-चढ़ाव आ सकते हैं। सम्मान को ठेस पहुंच सकती है. करियर में बड़े बदलाव की संभावना है। आप एकाग्रता की कमी महसूस करेंगे। कार्यों में चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य रखें और सफलता पाने के लिए प्रयास करते रहें. कारोबार की स्थिति अच्छी रहेगी.
तुला- आज के दिन धन से जुड़े फैसलों में कोई जोखिम न लें. आत्मसंयमी रहें. धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें. दाम्पत्य मधुर रहेगा. व्यापार में धन लाभ। धन-संपदा में वृद्धि होगी. कड़ी मेहनत के बाद ही सफलता मिलेगी। अपने स्वास्थ्य पर अधिक ध्यान दें।
वृश्चिक- शैक्षिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आप अपने करियर में नई उपलब्धियां हासिल करेंगे। नौकरी और व्यवसाय में उन्नति के नए अवसर। आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. मानसिक अशांति महसूस हो सकती है। क्रोध के अतिरेक से बचें। संतान की ओर से आपको शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपके चेहरे पर मुस्कान आ जाएगी।
धनु- कला या संगीत में रुचि बढ़ेगी। भावनाओं में उतार-चढ़ाव रहेगा. कभी आप बहुत खुश होंगे तो कभी किसी बात को लेकर चिंतित रहेंगे। कारोबार में धन लाभ तो होगा, लेकिन धन हानि के भी संकेत हैं। नौकरी पेशा से जुड़े लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिल सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा.
मकर- पार्टनर से अनबन के संकेत हैं। वाद-विवाद से बचें. आत्मसंयमी रहें. कारोबार की स्थिति में सुधार होगा. धन की आवक बढ़ेगी, लेकिन खर्च की अधिकता से मन परेशान रहेगा। नए कार्य प्रारंभ करने से बचें। घरेलू सुख बाधित होगा। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें.
कुम्भ- वाणी में मधुरता आयेगी। उच्च अधिकारियों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। अपनी भावनाओं पर नियंत्रण रखें. पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। आय कम और खर्च अधिक रहेगा। जीवनसाथी के साथ थोड़ी अनबन के संकेत हैं। मित्रों और रिश्तेदारों के सहयोग से मन प्रसन्न रहेगा और घर में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
मीन- शैक्षिक कार्यों में चुनौतियाँ आ सकती हैं। आप अपने बच्चों के स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे। व्यापार में धन लाभ होगा। घर में मेहमानों के आगमन से ख़ुशी का माहौल रहेगा। मन प्रसन्न रहेगा. वाद-विवाद से बचें और क्रोध पर नियंत्रण रखें। आज शत्रु सक्रिय रहेंगे, जिससे थोड़ी अशांति बढ़ सकती है।