thlogo

Delhi Metro Viral Video: दिल्ली मेट्रो की बिकिनी गर्ल के बाद एक और विडिओ वाइरल; कपल के बीच हुई लड़ाई; लड़की ने जड़े ताबड़तोड़ थप्पड़, देखे विडिओ..

Couple Fight Delhi Metro: सोशल मीडिया (social media) पर दिल्ली मेट्रो ( Delhi Metro) का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की एक लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते नजर आ रही है।
 
After Delhi Metro's bikini girl, another video goes viral; a fight between the couple; girl slapped,

Viral video of couple fighting in Delhi Metro: सोशल मीडिया पर दिल्ली मेट्रो का ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। जिसमें लड़की एक लड़के को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ते नजर आ रही है। लोग सोशल मीडिया पर वायरल कर मजाकिया प्रतिक्रिया दे रहे हैं। लेकिन ये साफ नहीं हुआ कि यह प्रैंक वीड़ियो है या फिर कपल के बीच सच्ची लड़ाई है। कुछ लोग तो इन्हें बहन-भाई भी बता रहे हैं।

क्या था मामला?

वायरल वीडियो के मुताबिक दिल्ली मेट्रो में एक लड़का और लड़की सफर कर रहे थे। तभी लड़की बोलती है, कि हजार रुपए की टी-शर्ट लाई हूँ, जारा से.. देख ले पैकेट हटा कर। जवाब में लड़का कहता है-150 रुपए की है टी-शर्ट। लड़की को गुस्सा आ जाता है वह लड़के पर हाथ उठा देती है। लड़का उसे चेतावनी देते हुए कहता है- हाथ कम उठाना.. ठीक है। पब्लिक प्लेस है। लड़की ने कहा- मुझसे मत बोल.. लड़के ने कहा- मत बोल, चल निकल यहाँ से।

Delhi: लड़की फिर चढ़के बोलती है- इज्जत कर ले लोग देख रहे हैं, चुप हो जा। इसके बाद दोनों एक-दूसरे से निकल जाने को कहते हैं। इसके बाद लड़की ने कहा- मेरी जिंदगी में मत आना आज के बाद भूल कर भी और उसने लड़के को थप्पड़ जड़ दिया। जवाब में इस बार लड़के ने भी हाथ चला दिया और कहा- अभी दिलाता हूँ तेरे को इज्जत..

लड़की ने लड़के को फिर से पीटना शुरू कर दिया और कहा- मम्मी को बोलूंगी मैं देख। तेरे जैसे लड़के किसी को भी ना मिले इतना तू गंदा बंदा है। पब्लिक प्लेस में, मेट्रो में तू तमाशा कर रहा है। इतना कहते-कहते वे दोनों मेट्रो से उतर जाते हैं।

वायरल वीडियो के कमेंटस?

एक यूजर ने लिखा- इतना भी धैर्यवान नहीं होना था लड़के को 🤦🤦(सेल्फ रिस्पेक्ट नाम की भी कोई चीज होती है)।

दूसरे यूजर ने लिखा- बिलकुल भाई-बहन की तरह लड़ रहे हैं How cute ☺️.

हालांकि, कुछ लोग इस वीडियो को प्रैंक वीडियो भी बता रहे हैं। तो कुछ लोग इन्हें कपल तो कुछ इन दोनों को भाई-बहन भी समझ रहे हैं।

यहा देखे वाइरल विडिओ