thlogo

Earthquake Today: देश के इन दो राज्यों में हिली दो बार धरती, रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 रही

 
Earthquake today,

Times Haryana, नई दिल्ली: आज सुबह-सुबह महाराष्ट्र और अरुणाचल प्रदेश में भूकंप के झटके महसूस किए गए। महाराष्ट्र के हिंगोली में करीब 10 मिनट के अंतराल पर भूकंप के झटके दर्ज किए गए. पहला झटका सुबह 6:08 बजे महसूस किया गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 4.5 मापी गई। दूसरा भूकंप सुबह 6.19 बजे दर्ज किया गया. रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 3.6 मापी गई।

दरअसल, पृथ्वी टेक्टोनिक प्लेटों पर स्थित है। इसके नीचे का तरल पदार्थ लावा है। ये प्लेटें लगातार तैरती रहती हैं और अक्सर एक-दूसरे से टकराती रहती हैं। बार-बार टकराने से कभी-कभी उच्च दबाव के कारण प्लेटों के कोने मुड़ जाते हैं और टूट जाते हैं। इस स्थिति में, नीचे से ऊर्जा अपना रास्ता खोज लेती है और इस गड़बड़ी के बाद भूकंप आता है।

कितना खतरनाक होता है भूकंप

2.5 से 5.4 तीव्रता वाले भूकंपों को मामूली श्रेणी में रखा जाता है। इसके बाद 5.5 से 6 तीव्रता वाला भूकंप हल्का खतरनाक भूकंप माना जाता है. मामूली नुकसान की आशंका है. अगर 6 से 7 तीव्रता का भूकंप आता है तो अधिक आबादी वाले इलाकों में नुकसान हो सकता है. 7 से 7.09 तीव्रता वाले भूकंप खतरनाक माने जाते हैं। इसमें इमारतों में दरारें या उनके ढहने और हताहत होने की रिपोर्ट शामिल हो सकती है। तेज़ भूकंप बेहद खतरनाक होते हैं और हर कई वर्षों में एक बार आते हैं। अब तक का सबसे घातक भूकंप चीन में 1916 में आया था, जिसकी तीव्रता 9.6 थी।

महाराष्ट्र के अलावा अरुणाचल प्रदेश में भी भूकंप महसूस किया गया. पहला झटका सुबह 01:49 बजे अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग में महसूस किया गया। इसकी तीव्रता 3.7 महसूस की गई. इसका केंद्र 10 किमी की गहराई पर था. दूसरा झटका पूर्वी कामेंग में सुबह 03:40 बजे महसूस किया गया. इसकी तीव्रता 3.4 दर्ज की गई. भूकंप का केंद्र 5 किमी की गहराई थी. हालाँकि, किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

भूकंप की तीव्रता कैसे मापी जाती है?

भूकंप को रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है। रिक्टर स्केल भूकंप तरंगों की तीव्रता मापने का एक गणितीय पैमाना है, जिसे रिक्टर परिमाण परीक्षण पैमाना कहा जाता है। भूकंप को उनके केंद्र से 1 से 9 के आधार पर रिक्टर पैमाने पर मापा जाता है। यह पैमाना भूकंप के दौरान भूमिगत से निकलने वाली ऊर्जा के आधार पर तीव्रता को मापता है।