thlogo

हरियाणा और यूपी के किसानों की बल्ले-बल्ले, धान के भाव में आई फ़िल्टर फाड़ तेजी, देखें मंडी रेट

 
Rice Price Today

धान की फसल का सीजन जोरों पर है और देशभर की प्रमुख मंडियों में इसके भावों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है। खासकर राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश और उत्तर प्रदेश की मंडियों में अलग-अलग किस्मों के धान के रेट में कुछ जगहों पर मंदी तो कुछ स्थानों पर तेजी देखने को मिली है। किसान और व्यापारी (traders) दोनों ही बाजार के रुख को भांपने में जुटे हुए हैं।

बारां मंडी में मंदी का दौर

राजस्थान की बारां मंडी में धान के भावों में गिरावट दर्ज की गई। धान 1718 की कीमत ₹2700-₹2850 रही, जिसमें ₹50 की गिरावट आई। धान 1509 के रेट ₹2400-₹2620 रहे, जबकि धान 1847 ₹2425-₹2470 पर बिका। इसी तरह, सुगंधा धान ₹2200-₹2465 के दायरे में रहा, जिसमें ₹30 की मंदी आई। कुल मिलाकर बारां मंडी में 30 हजार बैग धान की आवक रही।

कोटकपूरा मंडी में स्थिरता

पंजाब की कोटकपूरा मंडी में धान के दामों में कोई खास बदलाव नहीं हुआ। धान 1885 का रेट ₹3200 पर स्थिर रहा, जबकि धान 1718 ₹3140 पर टिका रहा। धान 1401, 1509 और 1847 के भाव क्रमशः ₹2890, ₹2510 और ₹2600 रहे। यहां 4000 बैग की आवक दर्ज की गई।

मध्य प्रदेश की मंडियों में मिला-जुला असर

ओबेदुलगंज और उदयपुरा मंडियों में धान 1718 और पूसा किस्मों के रेट में स्थिरता बनी रही। ओबेदुलगंज मंडी में धान 1718 ₹2950 पर टिका रहा, जबकि उदयपुरा में पूसा धान ₹2650 पर रहा। वहीं, सेमरी हर्चंद मंडी में धान 1886 का भाव ₹2750 और 1718 ₹2880 पर रहा।

उत्तर प्रदेश की मंडियों में तेजी और गिरावट दोनों देखी गई

अलीगढ़ मंडी में धान 1718 हाथ भाव ₹3055 पहुंच गया, जो ₹55 की तेजी दिखाता है। धान 1509 हाथ भाव ₹2675 पर रहा, जिसमें ₹15 का उछाल देखा गया। नरेला मंडी में धान 1718 ₹2950 पर रहा, लेकिन इसमें ₹50 की गिरावट दर्ज हुई। वहीं, औरैया मंडी में धान 1718 ₹2825 और 1692 ₹2300 के रेट पर बिका।

कहां कितना मिला दाम?

अगर टॉप भाव की बात करें, तो धान 1121 के लिए गोहाना मंडी सबसे आगे रही, जहां इसका दाम ₹4300 पहुंचा। नजफगढ़ मंडी में ₹4241 और जुलाना मंडी में ₹4225 का भाव रहा।

धान 1718 के लिए गोहाना मंडी ₹3356 के भाव के साथ टॉप पर रही, जबकि जुलाना मंडी ₹3290, नरवाना मंडी ₹3250 और नजफगढ़ मंडी ₹3200 पर रही। इसी तरह, धान 1885 के लिए गोहाना मंडी ₹3421 के साथ सबसे ऊंचे भाव पर रही, जबकि टोहाना मंडी ₹3381 और कैथल मंडी ₹3345 के भाव पर बनी रही।

धान 1509 में अलीगढ़ मंडी ₹2675 के साथ सबसे ऊपर रही, वहीं धान 1401 के लिए सिरसा मंडी ₹3283 और टोहाना मंडी ₹3180 पर रही। धान 1847 के लिए डबरा मंडी ₹2675 और मथुरा मंडी ₹2600 के साथ टॉप पर रहीं।