thlogo

Haryana Weather: हरियाणा में लू को लेकर अलर्ट जारी, इन 20 जिलों में सबसे ज्यादा खतरा, देखें मौसम पूर्वानुमान

 
Haryana Weather

Haryana Weather : गर्मियों की शुरुआत होते ही हरियाणा में सूरज आग बरसाने लगा है। जिस गर्मी का डर था अब वही हकीकत बन चुका है। हरियाणा में गर्मी अपने उफान पर है और अब लोगों को लू (Heatwave) का सामना करना पड़ रहा है। लू कोई मामूली बात नहीं होती ये एक ऐसी कंडीशन होती है जिसमें तापमान सामान्य से बहुत ज्यादा बढ़ जाता है और शरीर पर बुरा असर डाल सकता है।

लू की स्थिति तब बनती है जब लगातार गर्म हवाएं चलें और दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाए। खास बात ये है कि इसमें नमी नहीं होती सिर्फ गर्म और सूखी हवाएं होती हैं जो शरीर से पसीना भी सुखा देती हैं। यही वजह है कि लू से डीहाइड्रेशन हीट स्ट्रोक और अन्य बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है। इसलिए डॉक्टर्स (Doctors) की सलाह होती है कि इस मौसम में घर से बाहर निकलते वक्त सतर्क रहें।

हरियाणा में तप रही धरती

हरियाणा में इस वक्त गर्मी ने जैसे कहर बरपा रखा है। मौसम विभाग (IMD) की रिपोर्ट के मुताबिक राज्य का औसतन अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार कर चुका है। सबसे ज्यादा गर्मी इस बार रोहतक जिले में दर्ज की गई है जहां का तापमान 42.1 डिग्री तक पहुंच गया।

गर्मी का ये प्रकोप यहीं नहीं थमता राज्य के अन्य जिलों – हिसार, भिवानी, सिरसा, झज्जर और गुरुग्राम में भी तापमान 40 के पार है। इसी को देखते हुए मौसम विभाग ने हरियाणा के 20 जिलों में लू का यलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी कर दिया है।

मौसम विभाग की मानें तो करनाल और यमुनानगर को इस बार लू से थोड़ी राहत मिल सकती है। यहां तापमान भले ही बढ़ा हुआ है लेकिन लू जैसे हालात नहीं बन रहे। वहीं बाकी सभी जिलों में गर्म हवाओं के चलते लू की स्थिति बन रही है जिससे लोगों को सावधानी बरतनी जरूरी है।

गुरुग्राम और फरीदाबाद में तो म्युनिसिपल एडमिनिस्ट्रेशन (Municipal Administration) ने बाकायदा एडवाइजरी जारी कर दी है जिसमें लोगों से दोपहर 12 बजे से 4 बजे के बीच बाहर न निकलने की सलाह दी गई है।

9 अप्रैल तक रहेगा सूखा

चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय हिसार के मौसम विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ के मुताबिक 9 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम खुश्क बना रहेगा। इस दौरान उत्तर-पश्चिमी और पश्चिमी हवाएं (North-western winds) चलेंगी जिससे दिन का तापमान और बढ़ सकता है।

हालांकि 9 अप्रैल की रात से पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के असर से मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इससे 10 और 11 अप्रैल को हरियाणा के कई हिस्सों में आंशिक बादलवाई और कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी (Light Rain) हो सकती है।

तापमान में आएगी गिरावट

10-11 अप्रैल की हल्की बारिश और हवाओं के चलते दिन के तापमान में थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। 12 और 13 अप्रैल को तापमान में 1-2 डिग्री की गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलेगी।

हालांकि ये राहत ज्यादा दिन टिकने वाली नहीं है क्योंकि अप्रैल के दूसरे पखवाड़े से एक बार फिर तापमान में तेजी से बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

डॉक्टरों की चेतावनी

इस भयंकर गर्मी और लू के मौसम में डॉक्टरों ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह (Precautions for Heatwave) दी है। खासकर बच्चे बुजुर्ग और पहले से बीमार लोग ज्यादा सतर्क रहें।