Nita Ambani Lifestyle: नीता अंबानी पीती है इतना महंगा पानी, एक घूंट की कीमत जानकर लोगों के उड़े होश

Nita Ambani Lifestyle: देश की सबसे ताकतवर महिला नीता अंबानी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। उनकी लाइफस्टाइल को लाखों लोग फॉलो करते हैं। नीता अंबानी की लाइफस्टाइल भी बेहद अनोखी और महंगी है। उनके पास जो कुछ भी है वह काफी महंगा है। नीता अंबानी जो पानी पीती हैं उसकी कीमत भी करोड़ों में है।
नीता अंबानी खुद को फिट रखने के लिए 'एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी' की बोतल से पानी पीती हैं। यह दुनिया की सबसे महंगी बोतलों में से एक है।
इस बोतल की खास बात यह है कि यह सोने से बनी है। बोतलबंद पानी फ्रांस या फिजी का है। कहा जाता है कि इसके पानी में 5 ग्राम सोने की राख भी मिलाई जाती है, जो मानव शरीर के लिए बहुत फायदेमंद मानी जाती है। इसलिए इस बोतल की कीमत इतनी ज्यादा है.
2010 में, 'एक्वा डि क्रिस्टालो ट्रिब्यूटो ए मोदिग्लिआनी' को गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में सबसे महंगी पानी की बोतल के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।
बोतल को फर्नांडो अल्टामिरानो द्वारा डिजाइन किया गया है। ये वही डिज़ाइनर हैं जिन्होंने दुनिया की सबसे महंगी बोतल 'कॉग्नेक डुडोग्नन हेरिटेज हेनरी IV' डिज़ाइन की थी।
750 मिलीलीटर की बोतल की कीमत लगभग 60,000 डॉलर है। 750 मिलीलीटर पानी की बोतल की कीमत भारतीय मुद्रा में 4.4 लाख रुपये से अधिक है।