Paddy Rate: हरियाणा में धान के भाव में आई तूफ़ानी तेजी, जानिए आज के ताजा मंडी रेट

हरियाणा और उत्तर प्रदेश की विभिन्न मंडियों में इस हफ्ते धान के भाव में हलचल देखने को मिली। खासकर 1718 और 1121 धान के दामों में 20 से 30 रुपये की बढ़ोतरी दर्ज की गई जबकि 1885 धान के भाव लगभग स्थिर बने रहे।
हालांकि धान से चावल (Rice) में होने वाले कम मुनाफे के कारण खरीदारों की संख्या सीमित रही। वहीं उत्तर प्रदेश में 1718 1509 और 1847 धान के भाव स्थिर बने रहे लेकिन मंडियों में आवक में लगातार कमी देखी जा रही है जो आने वाले दिनों में आपूर्ति पर असर डाल सकती है।
1718 और 1121 धान के दाम में उछाल
हरियाणा में 1718 धान के दाम में 20 से 30 रुपये तक की तेजी आई जिससे किसानों में हल्का उत्साह देखा गया। 1121 धान के भाव भी 10 से 20 रुपये तक ऊपर गए हालांकि खरीदारों की डिमांड (Demand) सीमित रही। विशेषज्ञों के अनुसार धान से चावल का मुनाफा (Profit Margin) कम होने के चलते व्यापारी सतर्कता बरत रहे हैं।
वहीं 1885 धान के भाव स्थिर रहे जिससे यह साफ होता है कि इस समय इस वैरायटी (Variety) को लेकर बाज़ार में संतुलन बना हुआ है। लेकिन धान की आवक (Arrival) धीरे-धीरे कम हो रही है जिससे किसानों में चिंता का माहौल बना हुआ है। अगर यह ट्रेंड जारी रहा तो अगले कुछ हफ्तों में धान के दामों में और उछाल देखा जा सकता है।
उत्तर प्रदेश में भाव स्थिर
उत्तर प्रदेश की मंडियों में इस हफ्ते 1718 1509 और 1847 धान के भाव में कोई खास बदलाव नहीं देखा गया। हालांकि मंडियों में धान की आमद (Supply) घट रही है जिससे यह संभावना जताई जा रही है कि अगले कुछ दिनों में यहां भी तेजी आ सकती है।
विशेषज्ञों का कहना है कि उत्तर प्रदेश में धान की खेती (Paddy Farming) पर मौसम का असर पड़ सकता है जिससे आवक पर और दबाव बन सकता है। यदि ऐसा हुआ तो व्यापारी खरीदारी में आक्रामक रुख अपना सकते हैं जिससे धान के दामों में बढ़ोतरी संभव है।
हरियाणा की प्रमुख मंडियों के ताज़ा भाव
फतेहाबाद मंडी
1121 धान: ₹3825 (- ₹59)
1885 धान: ₹3425 (स्थिर)
1718 धान: ₹3250 (+ ₹170)
1509 धान: ₹2870 (- ₹5)
1847 धान: ₹2530 (- ₹20)
1401 धान: ₹3135 (+ ₹20)
बरवाला मंडी
1121 धान: ₹4111 (स्थिर)
1718 धान: ₹3221 (स्थिर)
1885 धान: ₹3281 (स्थिर)
जुलाना मंडी
1121 धान: ₹4190 (- ₹20)
1718 धान: ₹3250 (+ ₹30)
1885 धान: ₹3400 (स्थिर)
सोनीपत मंडी
1121 धान: ₹4101 (+ ₹1)
1718 धान: ₹3200 (+ ₹100)
नरवाना मंडी
1718 हाथ धान: ₹3250 (+ ₹50)
1718 कमबाइन धान: ₹2750 (स्थिर)
नरेला मंडी
1718 धान: ₹3000 (स्थिर)
1509 धान: ₹2650 (स्थिर)
कैथल मंडी
1885 धान: ₹3335 (- ₹15)
रतिया मंडी
1401 धान: ₹3121 (+ ₹90)
टोहाना मंडी
1885 हाथ धान: ₹3315 (+ ₹25)
1401 कमबाइन धान: ₹3130 (+ ₹10)
1885 कंबाइन धान: ₹3160 (स्थिर)
1718 हाथ धान: ₹3110 (- ₹5)