Weather News: पंजाब-चंडीगढ़ में एक्टिव हुआ पश्चिमी विक्षोभ, इन 17 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज रफ्तार से हवाएं चलने पर फसलों को नुकसान की आसंका

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम ने एक बार फिर करवट ली है. राज्य के कई जिलों में बारिश हुई है. मौसम विभाग ने मंगलवार और बुधवार के लिए बारिश का अलर्ट जारी किया है. मध्यम से हल्की बारिश के साथ ओले गिरने की भी संभावना है। 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का भी अनुमान है। मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है.
पंजाब के 5 जिलों में ओलावृष्टि की चेतावनी
मौसम विभाग ने पंजाब के 17 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पांच जिलों में ओलावृष्टि की भी चेतावनी दी गई है। चंडीगढ़ में भी बारिश होने की संभावना है। बादल छाए रहने का भी अनुमान है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में बदलाव आया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर फरवरी तक चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में महसूस किया जाएगा
हरियाणा के इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने हरियाणा के करनाल, रोहतक, पंचकुला, सोनीपत, अंबाला, झज्जर, कैथल, कुरूक्षेत्र, जिंद, पानीपत और झज्जर में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। हरियाणा में इन दिनों धूप खिली हुई है. महेंद्रगढ़ जिले के नारनौल में सोमवार को दोपहर में न्यूनतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हिसार में 29.4 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 29 डिग्री सेल्सियस, सोनीपत में 28.7 डिग्री सेल्सियस और रोहतक में 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
हरियाणा में फिर बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग के मुताबिक, पहाड़ी बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी दिखने की संभावना है. इससे फरवरी के अंत तक रातें ठंडी रहने की संभावना है। फिलहाल प्रदेश में दिन और रात के तापमान में काफी अंतर है। कुछ जिलों में बादल छाए रहने और दिन का तापमान बढ़ने की संभावना है।