thlogo

Big Breaking: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु यादव ने दिया इस्तीफा

 
Haryana hindi news

 

Times Haryana, चंडीगढ़: इस वक्त की बड़ी खबर हरियाणा से आई है. हरियाणा के मुख्यमंत्री के ओएसडी अभिमन्यु का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. सूत्रों ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी अभिमन्यु का हाल ही में उनसे इस्तीफा ले लिया है.

नायब सिंह की टीम में हाल ही में उन्हीं अधिकारियों को शामिल किया गया है जो पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के कार्यालय के प्रभारी थे। सबसे बड़ी महत्वपूर्ण नियुक्ति अभिमन्यु सिंह के रूप में हुई. मूल रूप से रेवाड़ी जिले के कोसली विधानसभा क्षेत्र के रहने वाले अभिमन्यु सिंह यादव अब नए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के ओएसडी के रूप में कार्यभार संभाल रहे थे।

मिली जानकारी के मुताबिक अब इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है. अभिमन्यु निवर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल के साथ उनके पीए और पीएस के रूप में काम कर रहे हैं। हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन के बाद उन्हें पदोन्नत कर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के साथ ओएसडी के पद पर तैनात किया गया।