हरियाणा के इन 3 जिलों में झमाझम बरसेंगे बादल, मौसम विभाग ने बारिश को लेकर जताई आशंका, जानें अपना वेदर

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। हरियाणा में कल से बादलों की आवाजाही बढ़ गई है। मौसम विभाग ने हरियाणा के तीन जिलों सिरसा, हिसार और फतेहाबाद में बारिश का अनुमान जताया है।
हरियाणा के बाकी जिलों में धूप खिली रहेगी, लेकिन ठंडी हवाएं चलेंगी। कल 20 फरवरी से उत्तरी हरियाणा के जिलों में बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने करनाल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला और यमुनानगर के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।दिनभर बादल छाए रहेंगे तथा बूंदाबांदी की संभावना है।
लेकिन 21 फरवरी से मौसम पूरी तरह बदल जाएगा। दिन और रात का तापमान बढ़ेगा। फरवरी के अंत में एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है। हालाँकि, अन्य पश्चिमी विक्षोभों की तरह यह भी कमजोर ही रहेगा।
हरियाणा में तापमान 4 से 5 डिग्री से ऊपर चल रहा है
राज्य में दिन का तापमान 4 से 5 डिग्री से ऊपर चल रहा है। फरवरी में गर्मी का एहसास होने लगा है। हरियाणा के सभी जिलों में दिन का तापमान 25 डिग्री से ऊपर चल रहा है। फरीदाबाद जिला सबसे गर्म बना हुआ है।
फरीदाबाद में तापमान 29.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। अंबाला में 27 डिग्री सेल्सियस, हिसार में 27.8 डिग्री सेल्सियस, करनाल में 26.2 डिग्री सेल्सियस, नारनौल में 27.2 डिग्री सेल्सियस, रोहतक में 25.9 डिग्री सेल्सियस, सिरसा में 27 डिग्री सेल्सियस, जींद में 26.9 डिग्री सेल्सियस और पानीपत में 25.3 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया।