thlogo

हरियाणा के मौसम को लेकर विभाग का आया अपडेट, 15 जिलों में रेड और 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें

 
 
15 जिलों में रेड और 7 में ऑरेंज अलर्ट जारी

Times Haryana, चंडीगढ़: हरियाणा समेत उत्तर भारत के सभी राज्यों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है. गर्मी ने अपना रौद्र रूप धारण कर लिया है. दिन पर दिन रिकॉर्ड तापमान देखने को मिल रहा है. ऐसे में आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है. हरियाणा-एनसीआर क्षेत्र में लगातार असामान्य और प्रतिकूल मौसम का सामना करना पड़ रहा है। भीषण गर्मी के कारण लोग घर से निकलने से डर रहे हैं।

इन जिलों में अलर्ट जारी

भारतीय मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों के लिए सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवारी, चरखी दादरी, गुड़गांव, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, झज्जर, रोहतक और सोनीपत जिलों में रेड अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल और पानीपत में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.

अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई

मौसम विज्ञानी डॉ. चंद्र मोहन ने कहा कि बुधवार को हरियाणा एनसीआर में अधिकांश स्थानों पर तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। दिन का अधिकतम तापमान 42 से 47.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया.

सूर्य देव आग बरसा रहे हैं

गर्मी के कारण सूर्य देव सुबह से शाम तक आसमान से आग बरसा रहे हैं और लगातार तेज गर्म पश्चिमी रेगिस्तानी हवाएं चल रही हैं। इसके अलावा, कभी-कभी हल्की दक्षिण-पूर्वी नम हवाएँ चल रही हैं, जिससे हिट बादल देखे जा सकते हैं। हरियाणा सहित एनसीआर सहित महेंद्रगढ़ जिले में भी भीषण गर्मी पड़ रही है। मौसम विभाग के अनुसार, आने वाले हफ्तों में गर्मी की लहर तेज हो सकती है, जिससे दिन और रात के अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी हो सकती है।